महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कार बाजार में लेटेस्ट ट्रेंड अपडेट कारें के तहत अपनी बोलेरो का स्पेशल एडिशन बाजार में उतारा है।
महिंद्रा स्कार्पियो और बोलेरो एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं। महिंद्रा बोलेरो को सिंगल बॉडी कलर में पेश किए गए इस स्पेशल एडिशन की सिर्फ 500 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी।
किस फिल्म में कौन सी कार दौड़ाई जेम्स बॉन्ड नेनई अपडेट बोलेरो स्पेशल एडिशन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एबीएस, पर्ल व्हाइट, स्पोर्टी बॉडी लुक, यूरोपियन लेदर इंटीरियर, ब्लू विजन हेडलाइट्स, यूरोपियन लेदर सीट्स, ब्लूटूथ-यूएसबी कनेक्टिविटी म्युजिक सिस्टम शामिल हैं।
कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है, ये 2.5 लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन, 62 एचपी का पावर, 195 एनएम का टॉर्क, 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ काम करता है।
कंपनी ने अभी इस मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन कंपनी ने वेबसाइट पर 500 सीमित यूनिट की घोषणा की है।