फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा और मर्सिडीज बेंज की कारें होंगी महंगी

Wed, 12 Dec 2012 02:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बहु उपयोगी वाहन (एमयूवी) बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में एक फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के ऑटोमोटिव डिवीजन के चीफ एक्जीक्यूटिव प्रवीण शाह ने बताया कि हम अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी यह अभी तय नहीं हुआ है, पर बढ़ोतरी एक फीसदी तक या उससे कुछ अधिक भी हो सकती है।
विज्ञापन


मूल्य वृद्धि जनवरी की शुरूआत में होगी। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह उन्होंने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के चलते लागत में इजाफा होने और रुपये की मौजूदा हालत को बताया है। गौरतलब है कि मारुति, टोयोटा किर्लोस्कर और जनरल मोटर्स जैसी कंपनियां महिंद्रा से पहले ही जनवरी में गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। इसके उलट टाटा अपने दिसंबर ऑफर के तहत कारों की खरीद पर 1.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

दूसरी तरफ लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भी कहा है कि जनवरी से उसके सभी वाहनों की कीमतें में बढ़ोतरी हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि लागत में बढ़ोतरी और विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव से उसके मार्जिन पर बढ़ रहे दबाव के चलते उसने कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि कीमतों में कितनी बढोतरी की जाएगी।
विज्ञापन


मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बरहार्ड केर्न ने कहा कि जनवरी 2013 से कंपनी की सभी कारों के दामों में बढ़ोतरी की जाएगी। अभी तक कंपनी ने लागत बढ़ोतरी का दबाव खुद उठाया है लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा है। मर्सिडीज बेंज देश में B-क्लास, C-क्लास, E-क्लास, S-क्लास, M-क्लास और GL-क्लास की बिक्री करती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें