जापान की ऑटोमेकर कंपनी Lexus ने भारत में हाईब्रिड इंजन के साथ नई एसयूवी Lexus NX 300h पेश की है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग अगले साल की जाएगी। कार की कीमत 60 लाख के करीब हो सकती है। कंपनी का कहना है कि यह सिर्फ एक कार नहीं, जीने का तरीका है। इससे पहले खबरें थी कि इस कार को आज लॉन्च किया जाएगा।
पढ़ें: नई Ford Ecosport फेसलिफ्ट खरीदने से पहले पढ़ लीजिए इसका रिव्यू
यह कंपनी की तीसरी हाईब्रिड कार है। इससे अलग कंपनी तीन अन्य मॉडल ES, RX और LX बेच रही है, जिसमें दो कार हाईब्रिड हैं। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से ही इस कार की बिक्री कर रही है। यह लेक्सस की सबसे छोटी एसयूवी कार है, साथ ही भारत में यह कंपनी की सबसे सस्ती कार होगी।