फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयर नॉब पर दिखेगा, किस गेयर में है कार

Thu, 01 Aug 2013 01:29 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आप भी अगर कार की डिजाइनिंग के शौकीन हैं और पुराने बोरिंग गेयर लीवर को आकर्षक बनाना चाहते हैं। तो आप भी अपने एलसीडी डिस्प्ले वाला गियर नॉब लगवा सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल स्टाइलिश एसेसरीज बनाने वाली कंपनी गैसलॉक यूनिवर्सल एक ऐसा गेयर नॉब लेकर आई है जो आपको बताएगा कि कार किस गेयर में है। नई तकनीक के साथ साथ ये स्टाइलिश भी है, जो आपके गेयर पोरशन को बोरिंग लुक से अलग स्टाइलिश बनाता है। स्टाइल के साथ साथ ये आपकी कार को ज्यादा बेहतर ढंग से चलाने में भी मदद करेगा।



















ये नया स्टाइलिश नॉब अलग अलग वैरिएंट में भी मौजूद है। इसमें लगा एलसीडी डिस्प्ले लाल, नीली और हरे रंग में मौजूद है। कंपनी का दावा है सही स्पीड में गेयर बदलने से कार के माइलेज में फर्क पड़ता है और इस डिस्प्ले से आपको फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


अगर एक निश्चित स्पीड में गेयर में बदलाव होता रहे तो आपकी कार के माइलेज में 15 प्रतिशत तक फर्क पड़ता है। ये नया गेयर नॉब 6 गेयर ट्रांसमिशन में मौजूद है। जो आपको पल पल पर गेयर की स्थिति बताता रहेगा।
विज्ञापन


कंपनी का ये भी कहना है कि गेयर की लाइट अपने वातावरण की लाइट पर निर्भर होगी। मतलब दिन और रात में रोशनी के अनुरूप इसकी ब्राइटनेस में बदलाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें