फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में लॉन्च हुई Land Rover Discovery, कीमत 71.38 लाख रुपए से शुरू

Sun, 29 Oct 2017 12:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Land Rover Discovery
विज्ञापन
ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर ने भारत में बिलकुल नई Discovery कार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार की शुरुआती कीमत 71.38 लाख रुपए रखी है। कार की कीमत 1.08 करोड़ रुपए तक जाती है। इस कार के लिए भारत में कई महीने पहले ही बुकिंग शुरू हो गई थी। यह लैंड रोवर Discovery की तीसरी जेनरेशन का मॉडल है। कार का पहला मॉडल 1989 में पेश किया गया था। कार को कम वजन वाले कंपनी के PLA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह 480 किग्रा हल्की और तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार का इंजन और फीचर्स

Land Rover Discovery
डिस्कवरी कार के नए मॉडल में 3.0 लीटर वी6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 335 बीएचपी की पावर और 450 एनएम का टॉर्क जेनरेट इसके अलावा 3.0 लीटर डीजल इंजन का भी विकल्प दिया गया है, जो 254 बीएचपी की पावर और 600 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। 

पढ़ें: Renault Captur की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, Creta जैसी कारों से रहेगा मुकाबला

पेट्रोल इंजन की अधिकतम स्पीड 215 kmph है और इसे 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंचने में 7.1 सेकेंड लगती है। वहीं बात करें डीजल वैरिएंट की तो इसकी अधिकतम स्पीड 209 kmph है और इसे 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंचने में 8.1 सेकेंड लगती है। 

यह एक 7-सीटर कार है, जिसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में इंटेलिजेंट सीट फोल्ड तकनीक दी गई है, ताकि दूसरी और तीसरी लाइन की सीटों को एडजस्ट किया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें