लैंबॉर्गिनी की सुपर कार Aventador S शुक्रवार को भारत में लॉन्च हो गई। इस कार की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 5.01 करोड़ रुपये है। इस कार को पिछले साल सी विश्वस्तर पर लॉन्च कर दिया गया था। लेकिन इसे भारत में अब लॉन्च किया गया है। कंपनी कार में कुछ बदलाव भी किये हैं।
Aventador S में 6.5 लीटर वाला V12 इंजन दिया गया है। जो कार को 740 हॉर्स पावर की ताकत देता है। वहीं टॉर्क की बात करें तो इंजन 690 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। सुपर कार महज 2.9 सेकेंड में ही 0-100 की रफ्तार पकड़ सकती है। वैसे कार की अधिकत्म स्पीड 349 kmph है। लैंबॉर्गिनी की इस नई कार में लगा इंजन पहले के मुकाबले और शक्तिशाली हो गया है। अब यह 8,350 आरपीएम के बजाय 8,500 आरपीएम का टॉर्क पैदा करता है।
Aventador S में लैंबॉर्गिनी ने 7 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया है। कंपनी ने इस कार में पावर और वजन दोनों का काफी बेहतर तालमेल बैठाया है। इस सुपर कार के डिजाइन की बार करें तो कार का बंपर पहले से ऐग्रेसीव दिया गया है। नया बंपर कार को 130 फीसदी डाउन फोर्स प्रदान करता है। इस कार में पीछे की ओर विंग भी दिये गए है, जिस कारण तेज रफ्तार के दौरान भी सड़क पर कार की पकड़ मजबूत बनी रहती है।