फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगुआर XF सैलून का उत्पादन पुणे में शुरू

Tue, 22 Jan 2013 11:02 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा समूह की वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने पुणे संयंत्र में जगुआर XF सैलून मॉडल का उत्पादन शुरू कर दिया है। जेएलआर के भारत में उपाध्यक्ष रोहित सूरी ने बताया कि इस संयंत्र में सर्वप्रथम बनने वाले मॉडलों में 2.2 लीटर वाला डीजल इंजन लगाया गया है। इसकी मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 44.5 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि मई 2011 से पुणे संयंत्र में लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 का भी उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन


सूरी ने बताया कि लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 और जगुआर XF भारत में हमारे सर्वाधिक बिकने वाले मॉडल हैं। इसी वजह से इनके स्थानीय उत्पादन का फैसला लिया गया। पुणे में तैयार होने वाली जगुआर XF में रियर व्यू कैमरा, टीवी ट्यूनर, नेविगेशन सिस्टम, फ्रंट पैसेंजर सीट अवे, टच स्क्रीन, गियर शिफ्टिंग पैडल, इलेक्ट्रिक सन रूफ, रीयर स्क्रीन इलेक्ट्रिक ब्लाइंड, फ्यूल एफिशिएंसी समेत कई आकर्षक फीचर्स मौजूद है।

जेएलआर ने हाल ही में बिक्री में 32 फीसदी वृद्धि की घोषणा की थी। कंपनी ने पिछले साल 2,393 वाहन बेचे थे, जबकि उससे पिछले साल कंपनी ने 1,813 कारें बेची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें