फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रैश टेस्ट में Jeep Compass को मिले 5 स्टार, जानिए इस दमदार SUV के फीचर्स

Thu, 07 Sep 2017 12:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
कार क्रैश टेस्ट में जीप कंपास को पूरे 5 स्टार मिले हैं - फोटो : Euro NCAP
विज्ञापन
जीप की कुछ समय पहले लॉन्च हुई Compass कार को भारत में काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक रिपोर्ट जारी की थी और बताया था कि इस कॉम्पैक्ट SUV कार की 10 हजार से ज्यादा बुकिंग की जा चुकी है। अब इस कार को पसंद करने वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। एक कार क्रैश टेस्ट में जीप कंपास को पूरे 5 स्टार मिले हैं। बेलजियम की क्रैश टेस्टिंग संस्था Euro NCAP (न्यू कार असेस्टमेंट प्रोग्राम) ने यह रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन

वीडियो में देखिए क्रैश टेस्ट 

jeep compass
इस कार को चार अलग-असग टेस्ट (ऑफसेट-डिफॉरमेबल बैरियर, Full-Width रिगिड बैरियर, साइड-मोबाइल बैरियर, साइड पोल) से गुजारा गया। जीप कंपास ने व्यस्क सेफ्टी के मामले में 90 फीसदी स्कोर किया है। जबकि चाइल्ड सेफ्टी के मामले में इस एसयूवी ने 83 फीसदी अंक हासिल किए हैं। टेस्ट के दौरान जीप कंपास के 4x4 Limited वैरियंट का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

क्या हैं कार के फीचर्स

jeep compass
जीप कंपास में आपको 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल और 2 लीटर का चार सिलेंडर वाला ट्रबोचार्जड डीजल इंजन मिलात है। पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। वहीं डीजल इंजन 170 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का अधिकत्म टॉर्क पैदा करता है। कार में आपको 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। एसयूवी में आपको फोर व्हील ड्राईव सिस्टम मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें