फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में इस जापानी कंपनी ने पेश की अपनी पहली कार

Sat, 14 Dec 2013 05:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुस्तान मोटर्स की एंबेस्डर कार के लिए डीजल इंजन सप्लाई करने वाली कंपनी इसुजु मोटर्स ने भारत में अपनी खुदा की पहली कार को पेश किया है।
विज्ञापन


इसुजु मोटर्स ने भारत में बनी अपनी पहली कार "एमयू-7" को बाजार में उतार दिया है। इसका निर्माण हिंदुस्तान मोटर्स के संयंत्र में किया गया है।
 
इसुजु मोटर्स के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट शिगेरू वाकाबायाशी ने बताया कि कंपनी 3,000 करोड़ रुपए के निवेश से तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर में निर्माण संयंत्र बना रही है।
पहली बार टाटा नैनो में एक जबर्दस्त ट्विस्ट
यहां खास तौर पर लाइट कॉर्मियल व्हकिल और स्पोर्ट्स वाहनों का निर्माण किया जाएगा जिसका काम 2016 तक पूरा हो जाएगा। एमयू-7 कार का निर्माण पहले की तरह हिंदुस्तान मोटर्स के संयंत्र में ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी यहां से हर साल 5,000 कारों का निर्माण करवाएगी। अपने डी-मैक्स पिक-अप ट्रक के बारे में वाकाबायाशी ने कहा कि इसकी भार वहन क्षमता टाटा जेनॉन और महिंद्रा जेनियो के बराबर होगी।
दिसंबर में कार खरीदना है फायदे का सौदा
कंपनी ने फिलहाल दक्षिण भारतीय बाजार पर ही ध्यान केंद्रित किया है। इसकी वजह से हैदराबाद, चेंनई व कोयंबटूर में शोरूम खोले गए हैं।

हालांकि अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की योजना मुंबई व दिल्ली में भी शोरूम खोलने की है।

इसुजु मोटर्स पहली ही MU-7 की 180 यूनिट की बिक्री कर चुकी है। कंपनी ने लोकल मैन्यूफेक्चर्ड MU-7 की कीमत 22.3 लाख रुपए (चेंनई एक्सशोरूम) तय की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें