हुंडई ने आज बुधवार को अपनी चर्चित कार एक्ससेंट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। एक्ससेंट कार हुंडई कंपनी की कॉम्पेक्ट कार ऑफ द ईयर सेडान कार है।
फिलहाल इस सेगमेंट में हुंडई एक्ससेंट का मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और महिंद्रा वेरिटो से होने वाला है।
मारुति सेलेरियो के बाद मारुति ऑल्टो ऑटोमैटिक मॉडलहुंडई एक्ससेंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मौजूद है, पेट्रोल इंजन के साथ इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी मौजूद है। गाड़ी के दोनों मॉडल 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ हैं और ऑटोमैटिक मॉडल 4-स्पीड ऑटोमैटिक पर भी है।
पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 6000 आरपीएम पर 83पीएस और 4000 आरपीएम पर 114एनएम टॉर्क पैदा करता है।
बिल्कुल फ्री में करें कॉल, इंटरनेट की भी जरूरत नहींइसके डीजल मॉडल में 1.1 लीटर का 3-सिलेंडर वाला इंजन का इस्मतेमाल किया गया है। यह 4000आरपीएम पर 72पीएस पावर देता है और 1500-2500 आरपीएम पर 180एनएम टॉर्क देता है।
हुंडई ने एक्ससेंट पेट्रोल वैरियंट मैन्युअल की कीमत 4.66 लाख रुपए, ऑटोमैटिक की कीमत 6.29 लाख रुपए और एक्ससेंट डीजल की कीमत 5.56 लाख रुपए है। ये सभी कीमतें शुरुआती मॉडल की हैं जो एक्स-शोरूम, दिल्ली के लिए हैं।