फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eon से लेकर Creta तक, हुंडई बढ़ाने जा रही अपनी कारों के दाम, अब इतने में मिलेंगी

Thu, 21 Dec 2017 10:35 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नई हुंडई ‌क्रेटा - फोटो : Hyundai india
विज्ञापन
ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने कहा कि लागत बढ़ने के कारण कंपनी जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। एचएमआईएल के सेल एंड मार्केटिंग निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने बयान में कहा कि उत्पादन तथा सामग्री की लागत में हुए इजाफे को हम बर्दाश्त करते रहे हैं, लेकिन अब कीमतों को दो फीसदी तक बढ़ाना मजबूरी है। जिन कारों के दाम बढ़ाए जा रहे है उनमें हुंडई Eon से लेकर Creta तक, सभी मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: इस कंपनी ने लॉन्च किया देश का सबसे फास्ट ई-स्कूटर, 1 रुपए में चलेगा 10 किमी.

इससे पहले कंपनी ने पिछले साल अपनी कारों की कीमत में 1 लाख रुपए तक का इजाफा किया था। हालांकि इस साल बढ़ोतरी 50 हजार रुपए तक की हो रही है। सबसे ज्यादा कीमत हुंडई Tuscon पर बढ़ेगी। कंपनी के सबसे महंगे मॉडल Tuscon की कीमत फिलहाल 24.99 रुपए (एक्स-शोरूम) है। 

टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टोयोटा  होंडा कार इंडिया, स्‍कोडा और जैसी ऑटो कंपनियों पहले ही कार की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं। ये कंपनियां भी जनवरी से ही कीमतें बढ़ाएंगी। इसके अलावा मारुति सुजुकी भी कार की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें