फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई की सबसे बेहतर कार! कीमत, फीचर्स और कामयाबी का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
हुंडई कार कंपनी ने भारत में अपनी सेंट्रो कार से साथ एंट्री की थी, ये पहली फीचर लोडेड हैचबैक कार थी। इसके बाद कंपनी ने आई10 को उतारा। पिछले साल कंपनी ने सेकेंड जनरेशन के तौर पर ग्रैंड आई10 पेश किया है।
विज्ञापन


कंपनी 5 छोटी कारें भारतीय सड़कों पर दौड़ रही हैं- हुंडई सेंट्रो, हुंडई ईऑन, हुंडई आई10, हुंडई आई10 ग्रैंड और हुंडई आई20।

हांलाकि कंपनी ने सेंट्रो और आई10 को वैश्विक स्तर पर बंद कर दिया है लेकिन अभी भारत में ये कारें अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हैचबैक सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के बाद कंपनी ने सब 4मी एंट्री लेवल सेडान सेगमेंट की ओर रुख किया।

दो महीने में ‌ही किया कमाल

इस सेगमेंट में कंपनी ने सेडान कार एक्ससेंट को उतारा, लॉन्च के सिर्फ दो महीनों के भीतर ही हुंडई एक्ससेंट अपने सेगमेंट में होंडा अमेज को पछाड़ने के लिए दूसरे स्‍थान पर पहुंच की है।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई ने हुंडई एक्ससेंट कार को मार्च 2014 में लॉन्‍च किया था। कंपनी ने अप्रैल, 2014 तक हुंडई एक्ससेंट की 6,663 यूनिट्स की बिक्री की है। फिलहाल अभी इस कार के पेट्रोल और ‌डीजल दोनों वैरियंट पर करीब दो महीने तक की वेटिंग चल रही है।

पिछले महीने एक्ससेंट और ग्रेंड आई10 कार की बिक्री से कंपनी को 12.8% सेल्स का इजाफा हुआ है।

हुंडई एक्ससेंट की कामयाबी का राज

हुंडई एक्ससेंट की कामयाबी की बात करें तो शानदार फीचर्स, एफिशियंट और दमदार इंजन ही इसकी सफलता है।

इस कार में शानदार फीचर्स जैसे 1 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी, एयूएक्स-इन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक एसी, डायमंड आकार में मैटल फिशन के साथ एलॉय व्हीस, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, पार्क सेंसर सहित रिवर्स पार्किंग कैमरा मौजूद हैं।
विज्ञापन

पावर परफार्मेंस और कीमत

हुंडई एक्ससेंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में मौजूद है, पेट्रोल इंजन के साथ इसका ऑटोमैटिक वर्जन भी मौजूद है। गाड़ी के दोनों मॉडल 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ हैं और ऑटोमैटिक मॉडल 4-स्पीड ऑ‌टोमैटिक पर भी है।

पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर 4 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 6000 आरपीएम पर 83पीएस और 4000 आरपीएम पर 114एनएम टॉर्क पैदा करता है।

इसके डीजल मॉडल में 1.1 लीटर का 3-सिलेंडर वाला इंजन का इस्मतेमाल किया गया है। यह 4000आरपीएम पर 72पीएस पावर देता है और 1500-2500 आरपीएम पर 180एनएम टॉर्क देता है।

हुंडई ने एक्ससेंट पेट्रोल वैरियंट मैन्युअल की कीमत 4.66 लाख रुपए, ऑटोमैटिक की कीमत 6.29 लाख रुपए और एक्ससेंट डीजल की कीमत 5.56 लाख रुपए है। ये सभी कीमतें शुरुआती मॉडल की हैं जो एक्स-शोरूम, दिल्ली के लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें