फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई आई20 एक्टिव बनाम फिएट अवेंचुरा, किसमें कितना है दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हुंडई ने अपनी लोकप्रिय कार आई-20 का नया मॉडल आई-20 एक्टिव भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। आई-20 एक्टिव को जर्मनी में बने हुंडई मोटर्स के डिजाइन सेंटर में डिजाइन किया गया है। कंपनी की एलीट आई-20 पर बेस्ड इस कार का मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद फिएट अवेंचुरा से होगा।
विज्ञापन


तो आइए देखें कौन सी कार अपने अंदर कौन सी खूबी लेकर आई है। हुंडई ने आई-20 एक्टिव की शुरुआती कीमत 6.38 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की है। वहीं फिएट अवेंचुरा सीयूवी की शुरुआती कीमत 5.99 लाख है।

लुक की बात करें तो आई20 एक्टिव कार को काफी अग्रेसिव लुक दिया गया है। पहली नजर में देखने पर यह कार देश की सबसे ज्यादा पसंदीदा कार आई-20 की तरह नजर आती है।
विज्ञापन


फिएट अवेंचुरा कंपनी की नई पुंटो इवो पर आधारित है। दोनों में खास अंतर हैचबैच और भारी-भरकम कार का है।

इंजन पावर और माइलेज

कारदेखो के मुताबिक कंपनी ने फिएट अवेंचुरा में 1.3 लीटर मल्टीजेट ‌डीजल इंजन का वर्जन 90 एचपी डीजल इंजन इस्तेमाल किया है जो 92 बीएचपी पावर और 209 एनएम टॉर्क देने में सक्षम है। पेट्रोल वैरियंट की बात करें तो फिएट अवेंचुरा पेट्रोल में कंपनी ने 1.4 लीटर फायर इंजन का इस्तेमाल किया है जो 88.8बीएचपी पावर और 115एनएम अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।

आई20 एक्टिव के इंचन की बात करें तो इसका इंजन हुंडई की हैचबैक कार एलिट आई-20 जैसा ही होगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2.लीटर ड्यूल VTVT कापा पेट्रोल इंजन होगा जो 82बीएचपी पावर और 115एनएम टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं डीजल मॉडल में 1.4.लीटर U2 CRD इंजन लगा होगा जो 89बीएचपी पावर और 220एनएम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

अवेंचुरा 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ दौड़ने वाली ये कार डीजल पर 20.5 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल पर 14.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

आई20 एक्टिव की बात करें तो 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ है। कंपनी का दावा है कि ये कार डीजल पर 21.19 किमी प्रति लीटर और पेट्रोल पर 17.19 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
विज्ञापन

फीचर्स

कंपनी ने फिएट अवेंचुरा के रियर पैनल पर लगा स्पेयर व्हील डुअल कलर ट्यून, ट्रेंडी कवर और फिएट लोगो के साथ काफी आकर्षक बनाया है।

आई-20 एक्टिव में फुल बॉडी प्लास्टिक क्लेडिंग, रीडिजाइन बंपर और ट्वीक ग्रिल, बड़े गोल फोग लेम्प, नई स्किड प्लेट, रूफ रेल्स और प्रोजेक्टर हैडलेम्प के साथ डे-टाइम रनिंग लाइट जैसे नए बदलाव किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें