ऑटो कंपनी हुंडई ने 11वें सियोल मोटर शो के दौरान एंडूरो कॉन्सेप्ट (Enduro Concept) नाम से अपनी क्रासओवर कार पेश की है।
कंपनी ने अपनी इस सीयूवी (क्रासओवर यूटिलिटी व्हील) को बिल्कुल नए डिजाइन के साथ तैयार किया है। हालांकि इस कार के प्रोडक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
एंडूरो कॉन्सेप्ट कार में हेक्सागोनल ग्रिल का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही कार के फ्रंट और रियर व्हील कवर पर डार्क शेड का इस्तेमाल किया गया है।
हुंडई का कहना है कि यह कार एसयूवी और रैली मोटरसाइकिल का मिश्रण है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें कोरियन मोटरसाइकिल हैंडलबार दिया गया है जो स्टायरिंग का काम करता है।