फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई होंडा मोबिलियो सात सीट वाली किफायती कार

विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा ने अपनी बहुचर्चित सात सीट वाली किफायती कार होंडा मोबिलियो एमपीवी आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतार दी है। कंपनी ने होंडा मोबिलियो की कीमत 6.49 लाख रुपए तय की है।
विज्ञापन


इस एमपीवी कार का सीधा और जबरदस्त मुकाबला मारुति एर्टिगा, शेवरले इंजॉय, निसान इवालिया और टोयोटा इनोवा से होगा। कंपनी ने इस कार की बुकिंग पहले ही 51 हजार रुपए से शुरू कर दी थी। अब लॉन्च के साथ होंडा मोबिलियो की डिलिवरी भी शुरू कर दी गई है।

इं‌टीरियर और एक्सटीरियर

जापानी कार कंपनी होंडा ने मिड-साइज स्टाइलिश 7 सीटर एमपीवी होंडा मोबिलियो को ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान पेश किया थ्‍ाा। कार में कुल 7 लोगों के आराम से बैठने कर सवारी कर सकते हैं।

होंडा मोबिलियो के एक्सटीरियर में कंपनी ने लेटेस्ट "EXCITING H DESIGN!! का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इसको फोर्ड जनरेशन होंडा सिटी में भी इस्तेमाल किया है जिसको पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया है।

होंडा एमपीवी का आकार 4386एमएमX1683एमएमX1603एमएम है। होंडा की लोकप्रिय कार ब्रियो के प्लेटफॉर्म पर बनी ये कार 4.4 मीटर लंबी है। इसमें न केवल स्पेस होगा बल्कि आरामदेह भी होगी। कंपनी ने इसकी स्टाइलिंग और इंटीरियर डिजाइन पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन

पावर और परफॉर्मेंस

नई होंडा मोबिलियो में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का एसओएचसी आई-वीटेक (i-VTEC) इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जो कि कार को 118 पीएस की पॉवर देने में सक्षम है।

होंडा ने अपनी इस एमपीवी मोबिलियो में 5-स्‍पीड मैनुअल गियर बॉक्‍स का इस्तेमाल किया है।

होंडा मोबिलियो पेट्रोल मॉडल में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर आई-वीटीईसी इंजन यूज किया जाएगा। इस इंजन की क्षमता 117 बीएचपी पॉवर और 145 एनम टार्क उत्पन्न करने की है जो इसे दमदार गाड़ी बनाता है।

साथ ही मोबिलियो में 1.5 लीटर का आई-डीटीईसी अर्थ ड्रीम्स डीजल इंजन लगाया जाएगा जो 98 बीएचपी का पॉवर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करने में सक्षम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें