कार कंपनी होंडा अपनी नई होंडा जैज लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है। 8 जुलाई, 2015 को कंपनी भारत में सेकेंड जनेरेशन होंडा जैज लॉन्च करेगी। नई होंडा जैज डीलर्स के पास पहुंच चुकी है।
कंपनी इस कार को ज्यादा से ज्यादा फ्यूल एफिशियंट कार के तौर पर लॉन्च करने वाली है। कंपनी का दावा है कि नई होंडा जैज 27.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती हैं। यह भारत में यह दूसरे नंबर के कार होगी जो सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं।
i-Vtec बैज और गियर लीवर के मुताबिक यह होंडा जैज का पेट्रोल वेरिएंट है। कंपनी ने इसमें ब्रियो और अमेज वाला ही 1.2 लीटर इंजन का इस्तेमाल किया है। यह इंजन 88 की पावर देगा। 1.5 लीटर का डीजल इंजन 100PS की पावर जेनरेट करेगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स होंगे।