फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए होंडा कारों की नई कीमतें, ब्रियो, अमेज और होंडा सिटी के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के शुरू होते ही सभी कार कंपनियों ने अपने मॉडल्स के एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है। ऐसे में होंडा कार इंडिया ने अपनी कीमतों में 60,000 रुपए तक की वृद्धि की है।
विज्ञापन


इससे पहले, बीएमडब्ल्यू इंडिया और जनरल मोटर्स ने भी अपने पूरे मॉडल लाइनअप की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की थी। रिपोर्ट के अनुसार फरवरी, 2014 को घटाई गई एक्साइज ड्यूटी की अवधि 31 दिसंबर, 2014 को समाप्त हो गई। इससे लगभग सारी कंपनियां अपनी एक्स-शोरूम कीमत बढ़ा रही हैं।

कंपनी ने एंट्री लेवल हैचबैक ब्रियो की कीमतों में 15,000 से 18,000 रुपए तक बढ़ोतरी की है और अब यह मॉडल रेंज 4.21 लाख रुपए से लेकर 6.30 लाख रुपए में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा कार की कीमत

इसी प्रकार, होंडा अमेज के पेट्रोल मॉडल की कीमत में 19,000 से 23,000 रुपए और डीजल मॉडल में 23,000 से 26,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। यह कॉम्पेक्ट सेडान अब 5.18 लाख से 7.78 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में उपलब्ध है।

होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार होंडा सिटी की कीमतों में भी 48,000 रुपए तक की वृद्धि हुई है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों में 33,000 से 46,000 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल वेरिएंट में 37,000 से 48,000 रूपए तक की वृद्धि की जाएगी। इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.53 लाख से लेकर 11.53 लाख रुपए होगी।

इसके अलावा, होंडा की इकलौती प्रिमियम एसयूवी सेगमेंट कार सीआर-वी की कीमत 60,000 रुपए बढ़ाई गई है और अब इसकी कीमत 20.85 लाख रुपए और 24.96 लाख रुपए होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें