जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स साल 2013 में अपने हैचबैक मॉडल ब्रायो का सेडान वर्जन पेश करने का प्लान कर रही है। होंडा की यह कॉम्पैक्ट सेडान कार होगी। होंडा की कारों में इसकी पोजीशन देखें तो होंडा सिटी से कम कीमत होने के कारण यह उससे नीचे के सेगमेंट में आएगी।
होंडा ब्रायो सेडान को खासकर उन लोगों को ध्यान में रखकर लांच कर रही है जो प्रीमियम हैचबैक कारों के अलावा एंट्री लेवल की सेडान कारों को खरीदने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी इसकी कीमत इतनी ही रखेगी कि यह मध्यमवर्गीय परिवारों की पसंद बन सकती है।
होंडा ब्रायो सेडान की लांचिंग से मारुति की स्विफ्ट डिजायर, फॉक्सवेगन की वेंटो और टोयोटा की इटिओस को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार को विकासशील देश जैसे भारत और थाईलैंड को ध्यान में रखकर पेश कर रही है, जहां पर कार का दाम बिक्री में अहम भूमिका निभाता हैं।
होंडा अपनी ब्रायो सेडान को भारतीय ट्रेंड के मुताबिक हैचबैक और एंट्री लेवल सेडान कारों जैसे स्विफ्ट डिजायर, पोलो और वेंटो की तरह ही उतारेगी। कंपनी होंडा ब्रायो सेडान को पहले थाईलैंड के बाजार में पेश करेगी, इसके बाद इसे भारतीय बाजार में लांच किया जाएगा।