कार बजार में
होंडा लगातार पीछे होता जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह माना जाता रहा है कि
होंडा के पास डीजल वेरिएंट कारों की कमी है। अपनी इसी कमी को दूर करने के लिए हैच
बैक कारों की श्रेणी में होंडा ब्रायो का डीजल वर्जन लेकर आया है और आने वाले कुछ
समय में अमेज कार का डीजल वर्जन देखने को मिल सकता है। अमेज होंडा की सेडान कार है।
डीजल वर्जन की इन कारों से होंडा को उम्मीद है कि कार की बिक्री बढ़ेगी।
दूसरी ओर होंडा ब्रायो के सेडान वर्जन को बाजार में उतारने की तैयारी में
लगा है। लेकिन इससे पहले होंडा ब्रायो के मल्टी परपज़ व्हीकल (एमपीवी) के काम को
पूरा कर लेना चाहता है। होंडा अपनी इस योजना में सफल होता है तो सबसे पहले
इंडोनेशिया में कार को उतारेगी। इंडोनेशिया के बाद इसे भारतीय उपमहाद्वीप के कार
बाजार में उतारा जाएगा।
भारतीय कार बाजार में इन दिनों यूटीलिटी व्हीकल
(यूवी) की मांग बढ़ी है और एमपीवी कार निर्माताओं की चांदी हो रही है। भारतीय बाजार
के इस ट्रेंड को देखते हुए होंडा ब्रायो का एमपीवी वर्जन लाने की तैयारी में है।
ब्रायो के एम पी वी वर्जन आने से इस सेगमेंट में अग्रणी कार मारूति की अर्टिगा,
महिन्द्रा की जाइलो, टोयोटा की इनोवा को होंडा की कड़ी चुनौती मिल सकती है।