फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ब्रीयो और सिटी के दामों में होगा इजाफा

Fri, 14 Dec 2012 04:55 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड भारतीय बाजार में मौजूद अपनी हैचबैक कार ब्रीयो और सेडान कार सिटी की कीमतों में इजाफा करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और रुपये में उतार-चढ़ाव के चलते कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है। ब्रीयो और सिटी की कीमतों में मौजूदा दाम से 0.8 फीसदी से 1.65 फीसदी तक इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन


नए कीमतें जनवरी 2013 से प्रभावी होंगी। मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टोयोटा, निसान और जनरल मोटर्स सहित कई ऑटो कंपनियां पहले ही जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में 1-3 फीसदी तक वृद्धि की घोषणा कर चुकी हैं। हालांकि कई ऑटो कंपनियां बिक्री के मोर्चे पर गिरावट का सामना कर रही हैं। सियाम के आंकड़ों के अनुसार त्योहारी सीजन की बिक्री के बावजूद नवंबर में कुल कार बिक्री में 8 फीसदी की गिरावट आई है।

लक्जरी कार निर्माता बीएमडब्लू, मर्सिडीज बेंज और ऑडी ने भी जनवरी से अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। कीमतों में इजाफे को देखकर कुछ लोग कारों को मौजूदा वर्ष में लेने का प्लान कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग जो गाड़ी का मॉडल में एक साल पुराना होने की बात ध्यान में रख रहे हैं, वे अगले साल ही कार खरीदने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें