देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के साथ
होंडा और
टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों के दाम में इजाफा किया है। होंडा कार्स इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि उसने भारत में अपने सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ा दी हैं। मॉडलों के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी 6,000 रुपये से लेकर 32,000 रुपये के बीच की गई है।
वहीं, टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों के दाम 25 हजार रुपए तक बढ़ाए हैं। टाटा मोटर्स इंडिया में टियागो से लेकर हेक्सा जैसी प्रीमियम SUV गाड़ियां बेचती है, जिनमें टियागो और टिगोर इस समय काफी पॉपुलर कारें हैं।
इससे पहले
मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि उसने अपने मॉडलों की कीमत 17,000 रुपये तक बढ़ाई है। कीमतों में बढ़ोतरी उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से की गई है। कंपनी ने कहा कि कमोडिटी, एडमिनिस्ट्रेटिव तथा डिस्ट्रीब्यूशन लागत में बढ़ोतरी के कारण सभी मॉडलों की कीमतें 1,700 रुपये से 17,000 रुपये के बीच बढ़ाई गई हैं।