देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने भारत के अलावा अन्य देशों में भी अपने झंडे गाड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
कंपनी ने अपनी दोपहिया रेंज के साथ अन्य देशों में भी अपने बिजनेस को बढ़ाने जा रही है। इसके लिए हीरो ने पेरू में अपने ब्रांड को लॉन्च किया।
हीरो पेरू में सहयोगी मोटोकॉर्प सैक के साथ मिलकर बिजनेस को आगे बढ़ाएगी। मोटोकॉर्प सैक ईएफई ग्रुप का हिस्सा है, जिस पर देश में वाहनों की बिक्री की जिम्मेदारी होगी।
पेरू के अलावा हीरो कई अन्य देशों में अपनी रेंज लेकर जाने को तैयार है। कंपनी का लक्ष्य 2020 तक दुनिया भर में लगभग 10 करोड़ वाहनों की बिक्री है।
कंपनी ने पेरू में अपने लोकप्रिय ब्रांड पैशन प्रो, ग्लैमर, हंक, थ्रिलर, करिज्मा जेडएमआर और करिज्मा आर सहित अपने शानदार स्कूटर प्लेजर को लॉन्च किया है।