फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ड ने यूरोपीय बाजार में लांच की फिएस्टा वेन

Mon, 31 Dec 2012 02:32 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2012 के शुरूआत में हैचबैक कार फिएस्टा के नए अवतार को लांच करने के बाद फोर्ड मोटर्स ने साल के अंत में भी इसके नए वर्जन को यूरोपीय बाजार में लांच कर दिया है। अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने हाल ही में फोर्ड फिएस्टा के ज्यादा माइलेज वाले कारगो वर्जन को पेश किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने फोर्ड फिएस्टा वेन को कारोबार से जुड़े लोगों को ध्यान में रखकर लांच किया है। कंपनी का दावा है कि व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतर साबित होगी। फोर्ड के मुताबिक नई फिएस्टा वेन का माइलेज 27 से 30 किमी. प्रति लीटर तक होगा।

फोर्ड ब्रिटेन के हल्के कामर्शियल वाहनों के प्रोडक्ट मैनेजर मार्क एस्टन ने बताया कि नई फिएस्टा वेन लाइट टूल्स वाली स्टाइलिश मोबाइल वर्क्सशॉप साबित होगी। फिएस्टा वेन को दो वेरिएंट 1.5 लीटर और 1.6 लीटर TDCi इंजन में उतारा गया है। 1.5 लीटर वाली फिएस्टा की 75 PS और 1.6 लीटर इंजन वाली फिएस्टा की 75 PS क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें