फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्ड लेकर आ रही अपनी सबसे पावरफुल कार, ऐसा होगा इसका इंजन

Wed, 17 Jan 2018 03:31 PM IST
ऑटो न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
Ford Shelby GT500 Mustang
विज्ञापन
अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने अपने फैन्स को तोहफा दिया है। फोर्ड अपनी सबसे पावरफुल कार लाने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नई Shelby GT500 Mustang कार की झलक पेश की है। 
विज्ञापन


फोर्ड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इससे कार के बारे में काफी जानकारी सामने आ गई है। कार में फ्रंट एयर इनटेक, बड़ा स्पॉयलर दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि इसमें 700 हॉर्सपावर का इंजन लगा होगा। 

कार में 5.2 लीटर वी8 इंजन दिया होगा। यह 700 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इस तरह देखा जाए तो फोर्ड की नई कार Ford GT सुपरकार से भी ज्यादा पावरफुल होगी। साल 1967 में पहली Shelby GT500 नजर आई थी, हालांकि वह नई GT500 के मुकाबले आधा हार्सपावर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें