बैंकॉक मोटर शो में ऑटो कंपनियों ने अपने उन मॉडल्स को प्रदर्शित किया है जो कंपनी भविष्य में उतराने वाली हैं।
फोर्ड ने यहां अपनी नेक्स्ट जेन इंडेवर को प्रदर्शित किया है। अगस्त 2013 में इस कॉन्सेप्ट कार की कुछ फोटो लीक हुई थी। उस समय से ही ये कयास लगाने शुरू हो गए थे कि फोर्ड जल्द ही अपनी नई इंडेवर पेश करने वाली है।
फोर्ड ने ऩई इंडेवर ग्रिल में भी बदलाव किए हैं। जो नई एसयूवी ईको स्पोर्ट्स से काफी मिलती जुलती है। इसके मस्कुलर टॉयर इसको स्पोर्टी लुक दे रहे हैं।
7 सीटर्स वैगनआर या डैटसन गो+ एमपीवी किस पर बैठेंगे आपइसके साथ साथ कंपनी ने इसकी हेडलैप और फॉग लैंप के डिजाइन में भी बदलाव किए हैं। हेडलैंप पहले से छोटे और स्टाइलिश बनाए हैं। वहीं फॉग लैंप में भी बदलाव किए हैं।
कंपनी ने फोर्ड के रियर डिजाइन में भी बदलाव किए हैं। पीछे क्रोम पट्टी का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा स्टेपनी भी हटा दी गई है।
इंडेवर के फीचर पहले से ज्यादा शार्प किए गए हैं। जो इसके ओल्ड लुक को एकदम बदल देते हैं। खबरों के मुताबिक इसमें 2.2 और 3.0 लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है।