अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड जल्द भारतीय बाजार में अपनी नेक्स्ट जेन फोर्ड फीगो लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने भारत में कंपनी टेस्टिंग शुरू कर दी है।
सेकेंड जेन ही इस हैचबैक कार को कंपनी ब्राजील में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। विश्व स्तर पर इसकी बिक्री की जाएगी। कंपनी ने ईकोस्पोर्ट की बिक्री भी इस तरह ही शुरू की थी। पहले ईकोस्पोर्ट को ब्राजील में लॉन्च किया गया उसके बाद भारत में उतारी गई।
कार में AppLink के जरिए फोर्ड सिंक ऑडियो सिस्टम कनेक्टिविटी और इमरजेंसी असिस्टेंस की सुविधा दी गई है। इस सिस्टम के जरिए आप अपने स्मार्टफोन को कार से कनेक्ट कर सकते हैं और वाइस कमांड से मोबाइल ऐप को कंट्रोल कर सकते हैं।
इंजन की बात करें तो हैचबैक कार में 1.0 लीटर TiVCT (Twin Independent Variable Camshaft Timing), 3 सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। ये 85bhp पावर और 105Nm टॉर्क जनरेट करता है।