कार की खरीदारी करने से पहले फीचर्स के अलावा कार सेफ्टी को भी परखना जरूरी होता है। अकसर कारें सुरक्षा के लिहाज से असफल हो जाती हैं।
कुछ ही कारें सेफ्टी की कसौटी पर खरी उतारती हैं।
फोर्ड इंडिया की नई कॉम्पेक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट ने सेफ्टी की कसौटी पर अपने आप को खरा उतारा दिया है।
अजब-गजब कारों का मेला
कारों की सेफ्टी की परख करने करने वाली मशहूर संस्था यूरा नेस्केप ने फोर्ड इकोस्पोर्ट को सेफ्टी के मामले में चार सितारे सेफ्टी रेटिंग दी है।
फोर्ड इकोस्पोर्ट एक ग्लोबल व्हीकल है जो भारत सहित ब्राजील और चीन में भी उपलब्ध है। भारत में यह दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन ऑप्शन के साथ मौजूद है।
नैनो ‘सबसे सस्ती कार’ एक भारी चूक: रतन टाटा
इसके टॉप एंड वेरियंट्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, पावर डोर लॉक्स, ड्राईवर एयर बेग, की-लैस एंट्री, इंजन एमोब्लाइजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
फोर्ड इकोस्पोर्ट के अलावा बीएमडब्लू आई3 ने भी यूरो नेस्केप के सेफ्टी टेस्ट में फोर स्टार रेटिंग हासिल की है।
वाह! इस तरह चलती कारों से पैदा होगी बिजली
फिलहाल अभी यह कार भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं लेकिन आने वाले समय इसके यहां आने की संभावनाए जताई जा रही हैं।
इनके अलावा इस सेफ्टी रेटिंग में मित्सुबिशी आउटलैंडर PHEV को पांच सितारें दिए गए हैं।