कुछ दिन पहले फोर्ड अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट कार ईको स्पोर्ट्स पर कीमत एक बार फिर बढ़ाई। अब कंपनी ने अपनी शानदार सेडान कार फोर्ड क्लासिक की कीमत में भारी कटौती कर दी है।
फोर्ड इंडिया कीमतें घटाकर अपनी इस सेडान फोर्ड क्लासिक को मार्केट में एक बार फिर से आकर्षक बनाने की कोशिश कर रही है।
ऐसी तकनीक कि बिना हेलमेट नहीं चलेगी बाइकफोर्ड इंडिया के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस, विनय पीपरसनिया ने कहा, 'कंपनी गो फर्दर ग्लोबल के वादे के मुताबिक ही काम कर रही है।' उन्होंने बताया, 'हम अपने प्रॉडक्ट्स कीमत के अनुपात में लगातार सुधार करके कस्टमर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
एंट्री लेवल मॉडल रेंज की कीमत 4.99 लाख रुपए से हाई इंड मॉडल की रेंज 7.6 लाख रुपए से तक हो गई है।
भारतीय बाजार में आई एक और 250सीसी बाइकअमेरिकन ऑटो कंपनी ने वर्ष 2012 के बीच में पुरानी फिएस्टा सेडान को क्लासिक के रूप में रिपोजिशन किया था। इसका मतलब क्लासिक को मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज, हुंडई और टाटा मोटर्स की मार्केट में आने वाली 4 मीटर से कम की सेडान के मुकाबले खड़ा करना है।
कंपनी इसके अलग-अलग वैरिएंट्स की कीमत में करीब 70,000-1 लाख रुपए की कटौती की है।