फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आनंद लीजिए पुंटो स्पोटर्स का

Sat, 17 Aug 2013 10:55 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिएट ने अपनी हैचबैक पुंटो का स्पोर्ट्स एडिशन लॉन्च कर दिया है। फिएट ने डिजाइन के साथ-साथ तकनीक में बदलाव करते हुए अपनी नई पुंटो को लॉन्च किया है।
विज्ञापन


नए शानदार फीचर और एंडवास मल्टीजेट 1.3 लीटर इंजन के साथ आ रही नई पुंटो को इटैलियन डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा गया है। जो इसको 4500 आरपीएम पर 90 बीएचपी की ताकत देता है।

नई पुंटो के धमाकेदार फीचर्स
- फिएट ने इसमें ब्लैक पेंटिड सनरूफ फीचर भी जोड़ा है। जो इसके लुक को और स्टाइलिश और स्पोर्टी बनाता है।

- इसके साथ कार के एक्सटीरियर मिरर को अलग कंट्रास्ट रंग में रखा गया है जो नया एक्सपेरिमेंट है।

- पुंटो के फ्लोर मैट में लाल रंग की सिलाई का इस्तेमाल किया गया है। ये कार को अलग इंटिरियर लुक देती है।

- इसके साथ ही इसके फ्रंट लुक में क्रोम एक्जॉस्ट पाइप का इस्तेमाल किया है। जो पुरानी पुंटो में नहीं था।

तीन रात तक लें, फिएट कार की टेस्ट ड्राइव का मजा

- इसके अलावा कार की फ्रंट सीट में डुअल एयरबैग और अर्ली क्रैश सेंसर फीचर भी जोड़ा गया है।

- आग से कार को बचाने के लिए फायर प्रिवेंशन सिस्टम को भी ऐड किया है। जो बढ़िया सेफ्टी फीचर है।

- इसके अलावा इसमें अत्याधुनिक स्पीड सेंसेटिव वॉल्यूम एडजस्टर, एबीएस, आटो एसी, ब्लू एडं मी टेक्नोलॉजी के साथ कई जबरदस्त फीचर को जोड़ा गया है।

ये नई पुंटो आपको दो अलग अलग बॉडी कलर में मिलेगी। ये दोनों कलर न्यू पर्ल व्हाइट और रेड एक्जॉटिका रेड है। ये नई पुंटो डीजल इंजन में भी मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें