फिएट ग्रुप ऑटोमोबाइल अपने कस्टमर्स के लिए देश के 74 शहरों में फ्री चेकअप कैंप शुरू किया है। कंपनी की एक्सक्लूसिव डीलर्सशिप्स पर यह कैंप 24 से 25 जनवरी को तक चलेगा।
इस मौके पर कंपनी के प्रेसिडेंट एंड मैनेजिंग डायरेक्टर फिएट क्राइस्लर इंडिया, नागेश बासवनहल्ली ने कहा, 'फिएट मौजूदा व भावी ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए चेकअप कैंप आयोजित कर रही है।
कस्टमर्स से संबंध मजबूत बनाने रखने के लिए इस तरह का आफ्टर सेल्स कैंप काफी मददगार साबित होता है। इसके जरिए हम फिएट की विश्वस्तरीय सेवा से ग्राहकों को परिचित करा सकेंगे।'
33 लाख रुपए की बाइक लॉन्च, देगी हार्ले डेविडसन को चुनौतीफिएट की डीलर्सशिप एक्जीक्यूटिव फिएट कस्टमर्स से ईमेल व एसएमएस के जारिए संपर्क कर सकते हैं। फ्री चेकअप कैंप के तहत गाडि़यों का 49 पैमानों पर चेकअप किया जाएगा।
साथ ही फ्री टॉप वॉश, लेबर पर डिस्काउंट, मैकेनिकल रिपेयर करवाने पर कलपुर्जों पर डिस्काउंट और एक्सेसरीज पर 10% की छूट दी जाएगी।