Adventure शब्द का इटैलियन वर्जन 'Avventura' है। फिएट ने अवेंचुरा को भारत सहित विश्व भर में लॉन्च कर दिया है। पुंटो ईवो पर आधारित इस कार के पेट्रोल वर्जन की कीमत 5.99 लाख रुपए और डीजल वर्जन की कीमत 6.89 लाख रुपए तय की गई है।
फिएट अवेंचुरा कार का मुकाबला फॉक्सवैगन क्रॉस पोलो और टोयोटा इटिओज क्रॉस और फोर्ड ईको स्पोर्ट से होने जा रहा है। आइए एक नजर डालते हैं इनमें कौन सी कार है सबसे बेहतर।
किसमें कितनी है जगह
यहां ईको स्पोर्ट सबसे लंबी और चौड़ी कार है। इसकी लंबी और चौड़ाई 3999mm x 1765mm है। इसके बाद फिएट अवेंचुरा आती है इसकी लंबी और चौड़ाई 3989mm x 1706mm है।
तीसरे नंबर पर क्रॉस पोलो है जिसकी लंबी और चौड़ाई 3987mm x 1698mm है। ईको स्पोर्ट के बाद यहां टोयोटा इटिओज क्रॉस दूसरी सबसे चौड़ी गाड़ी है हांलाकि इसकी लंबी सबसे कम है। इसकी लंबी और चौड़ाई 3895mm x 1735mm है।
ईको स्पोर्ट और अवेंचुरा अन्य दोनों कारों के मुकाबले ऊंचाई में ज्यादा है। अवेंचुरा का ग्राउंड क्लियरेंस सबसे अधिक 205mm और ईको स्पोर्ट का ग्राउंड क्लियरेंस 200mm है।
क्या है फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो फिएट अवेंचुरा फीचर्स के मामले में आगे है। एंबीएंट लाइट (चारो ओर प्रकाश करने वाली), रियर एयर कॉन वेंट, सॉफ्ट टच डुअल ट्यून डैशबोर्ड जैसे फीचर्स मौजूद हैं। अवेंचुरा, ईको स्पोर्ट और क्रॉस पोलो में वायस एक्टिवेटेड ब्लूटूथ की सुविधा मौजूद है। इटिओज क्रॉस में वायस कंट्रोल फीचर नहीं दिया गया है।
ईको स्पोर्ट में सबसे एडवांस ऑडियो सिस्टम Ford's SYNC का इस्तेमाल किया गया है जो स्मार्टफोन के साथ काम करता है। इसके अलावा अवेंचुरा में डुअल ट्यून लैदर फेब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।
EcoSport, Avventura और Cross Polo में ऑटोमैटिक एसी सिस्टम दिया गया है जबकि Etios Cross में मैन्युअल यूनिट का इस्तेमाल किया गया है।
इंजन, परफॉर्मेंस और इफिशियंसी
यहां सबसे ताकतवर कार फॉक्सवैगन क्रॉस पोलो है लेकिन अफसोस की बात ये है कि ये कार सिर्फ डीजल इंजन पर है। पेट्रोल वैरियंट में ईकोस्पोर्ट ही ऐसी कार है जो टर्बो चार्जड इंजन पर काम करती है। पेट्रोल इंजन पर ये सबसे शाक्तिशाली कार है।
इसके अलावा ईको स्पोर्ट सिर्फ ऐसी कार है जो 6 स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियर (1.5L पेट्रोल वर्जन) पर दौड़ती है। अवेंचुरा 1.3 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन और 1.4 लीटर फायर पेट्रोल इंजन पर है।
टोयोटा इटिओज डीजल पर सबसे ज्यादा माइलेज 23.5 किमी प्रति लीटर देती है।
सेफ्टी फीचर्स और कीमतें
डुअल-फ्रंट एयर बैग के साथ फॉक्सवैगन क्रॉस पोलो ही यहां पर एक मात्र कार है। इसके टॉप वैरियंट में एबीएस की भी सुविधा मौजूद है। ईको स्पोर्ट 6 एयर बैग के साथ आती है।
इस दिलचस्प मुकाबले में क्रॉस पोलो और इटिओज क्रॉस दोनों कारें अवेंचुरा और ईको स्पोर्ट से पिछड़ती नजर आती हैं। ईको स्पोर्ट एक अर्बन एसयूवी है जबकि अवेंचुरा को कंपनी ने सीयूवी (Contemporary Urban Vehicle) का नाम दिया है।
फिएट किसी तरह अवेंचुरा की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपए तय की है जबकि ईको स्पोर्ट 6.49 लाख रुपए है। फिएट की अधिकतम कीमत 8.17 लाख रुपए और ईको स्पोर्ट की अधिकतक कीमत 9.70 लाख रुपए है।
ईको स्पोर्ट के फीचर्स ज्यादा देती है इसलिए इसकी कीमत ज्यादा है जबकि अवेंचुरा अपनी कीमत के हिसाब से बेहतर फीचर्स दे रही है। भारतीय बाजार में अवेंचुरा चार चांद लगाएगी? ये इसकी बिक्री ही बताएगी।