फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे तेज और फ्यूल इफिशिएंट डीजल कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार ब्रैंड ट्राइडेंट ने अपनी नई स्पोर्ट्स कार के ग्लोबल लांच की घोषणा कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे तेज और फ्यूल इफिशंट डीजल कार है। ट्राइडेंट ने घोषणा की है कि डीजल से चलने वाली कार ट्राइडेंट आईसेनी अब दुनियाभर में मिलेगी।
विज्ञापन


कंपनी ने आईसेनी कार को वर्ष 2012 में कंवर्टिबल के तौर पर पेश किया था, कंपनी अब इसके दो और नए वैरियंट आईसेनी मैग्ना फास्टबैक और आईसीनी वेंचर शूटिंग ब्रैक बाजार में उतारेगी। इन तीनों ही मॉडल्स में एक जैसा स्पेसिफिकेशंस हैं लेकिन लुक और डिजाइन में एक-दूसरे से अलग हैं।
Trending Videos

कार की कीमत

कंपनी का दावा है कि ट्राइडेंट आईसेनी 3.9 सेंकड के भीतर 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इस कार की शुरुआती कीमत बिना किसी अतिरिक्त कर के 96 लाख रुपए है। सीमित उपलब्‍धता के कारण इस कार की काफी मांगा देखी जा रही है।

लुक और डिजाइन

ट्राइडेंट आईसेनी स्पोर्ट्स कार में काफी स्टाइलिश कर्व्स हैं और इसके रियर को बेहद खूबसूरत डिजाइन दिया गया है। इस कार की एक अच्छी कि आईसेनी को प्रत्येक कस्टमर के मुताबिक खास स्पेसिफिकेशंस दिए जा सकते हैं। यह सुविधा देते समय कंपनी की कोशिश यह है कि हरेक ड्राइव करने वाला इसे चलाते समय यूनिक अनुभव करे।
विज्ञापन

खास तकनीक से बचाती है फ्यूल

ट्राइडेंट के फाउंडर और डिजाइनर फिल बेवन के अनुसार, ट्राईडेंट कार जबरदस्त स्पीड देती है और परफॉर्मेंस वाइज बेहतरीन है। फ्यूल एफिशंसी के मामले में इसका कोई जवाब नहीं। इसमें यूनिक टार्क मल्टिप्लीकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके चलते इसकी स्पीड, फ्यूल बचाव और पावर की क्षमता बढ़ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें