दुनिया की तमाम बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों की प्रोडक्ट लॉन्चिंग के बीच एक यूनिवर्सिटी के छात्रों ने देश की पहली फैमिली सोलर कार पेश की है।
छात्रों ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में नई पीढ़ी की दस्तक का अहसास करा दिया है। इन छात्रों ने अपने पवेलियन में कुल 21 प्रोडक्ट पेश किए, जिनमें सोलर कार, स्टूडेंट एफ-वन कार, चालक रहित रिमोट कार, मल्टी एनर्जी हाइब्रिड कार समेत एक नाइट्रोजन इंजन भी है।
ये इंजन ईंधन क्षमता को 57 पैसा प्रति लीटर तक पहुंचाने में सक्षम हैं। फगवाड़ा पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के छात्रों की टीम ने अपनी बेहतरीन सोच और स्किल के साथ ये प्रोडेक्ट बनाए हैं।
एलपीयू के छात्रों की रिसर्च एंड डवलेपमेंट (आरएनडी) टीम द्वारा तैयार मल्टी एनर्जी स्मार्ट कार में हेल्थ केयर सिस्टम में है। अगर ड्राइवर शराब के नशे में हैं तो गाड़ी नहीं चलेगी।
हार्ट की प्रॉब्लम पर भी ये कार संकेत देगी। छात्रों ने एफ-वन प्रोटोटाइप कार भी प्रस्तुत की। फैमिली सोलर कार संस्कार इसको नाम दिया गया है।
‘संस्कार’ मतलब सूरज की कार। फोर सीटर कार की पूरी छत सोलर पैनल से बनी है। इसमें 48 वोल्ट की दो बैटरी हैं। एक चार्जिंग मोड में और दूसरी ड्राइविंग मोड में रहेगी।