जापानी कार निर्माता निसान मोटर्स की लाख कोशिशों के बाद भी उसकी हैचबैक कार माइक्रा के नए मॉडल को कैमरा में कैद कर लिया गया है। पिक्चर में नए मॉडल को जितना देखा जा सका, उससे यही साफ हो रहा है कि कंपनी ने इसके नए वर्जन में कई बदलाव किए हैं। निसान ने नई माइक्रा के फ्रंट बंपर और हैडलाइट में चेंज किया है। हैडलाइट का साइज पहले से बड़ा और लुक आकर्षक है।
नई माइक्रा के इंटीरियर का फोटो लेने में कामयाबी नहीं मिल सकी। माना जा रहा है कि इसके इंटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। तकनीकी रूप से इंजन में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है। नई माइक्रा में क्या चेंज हुआ है, इसको लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि निसान दामों में कटौती करके माइक्रा के नए मॉडल को लांच करेगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी ने कैमरे में कैद की गई माइक्रा के फीचर्स में मौजूदा माइक्रा के मुकाबले कमी की है। दाम में कम माइक्रा के नए मॉडल के 2013 के फर्स्ट हाफ में लांच होने की उम्मीद है।