फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eco Friendly Driving: पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अपनाएं ड्राइविंग के ये उपाय, जानें डिटेल

Mon, 15 Apr 2024 02:57 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत समेत दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए इको फ्रेंडली ड्राइविंग की जा सकती है। जी हां, इस तरीके से वाहनों से निकलने वाले कार्बन को कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Eco Friendly Driving - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत समेत दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए इको फ्रेंडली ड्राइविंग की जा सकती है। जी हां, इस तरीके से वाहनों से निकलने वाले कार्बन को कम किया जा सकता है। साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। इस खबर में जानिए आप किस तरह से इको फ्रेंडली ड्राइविंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ईंधन के गैर-जरूरी इस्तेमाल से बचें

वाहन चलाते वक्त गाड़ी की रफ्तार को अचानक से न बढ़ाएं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि ड्राइविंग के दौरान अचानक से ब्रेक लगाने की जरूरत न पड़ें। किसी भी यात्रा को शुरू करने से पहले आप उसकी जानकारी अपने पास रख सकते हैं। ऐसा करके आप गैर-जरूरी ड्राइविंग से बचेंगे और साथ ही पर्यावरण में कार्बन फैलने से रोकने में योगदान कर पाएंगे। 

वाहन का उचित रखरखाव करें

अगर आप अपनी ड्राइविंग में कुछ चीजों का ध्यान रखेंगे तो पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकेंगे। अपने वाहन को सही ढंग से रखेंगे तो ईंधन की खपत पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में अगर आप ईंधन के गैर-जरूरी इस्तेमाल से बचेंगे तो भविष्य के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार कर पाएंगे। पर्यावरण को बचाने के लिए इको फ्रेंडली ड्राइविंग एक अच्छा विकल्प है। आप अपने वाहन का कम से कम उपयोग करें। अपने वाहन का रखरखाव उचित ढंग से करें। समय-समय पर इंजन की ट्यूनिंग कराएं और एयर फिल्टर्स को बदलते रहें। 

बिना जरूरत न करें एक्सेसरीज का इस्तेमाल

अक्सर देखा जाता है कि काफी लोग अपने वाहन में बिना जरूरत की एक्सेसरीज का इस्तेमाल करते हैं। इनकी वजह से वाहन के इंजन पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए आप इनका उपयोग कम से कम करें। ऐसा करके आप पैसों के साथ ईंधन की भी बचत कर सकते हैं। इको फ्रेंडली ड्राइविंग के लिए आप वाहन में एयरकंडीशनर का कम से कम इस्तेमाल करें। साथ ही पार्किंग के लिए अपनी कार को किसी छांव वाली जगह पर पार्क करें। इसके अलावा गाड़ी का उचित रखरखाव करें, जैसे वाहन का कूलिंग सिस्टम सही रखें। 
विज्ञापन

इस खास टिप का भी रखें ध्यान

पर्यावरण में प्रदूषण रोकने के लिए आप अपने पर्सनल वाहन के इस्तेमाल के बजाय सार्वजनिक वाहन का उपयोग करें। वहीं, अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कार शेयरिंग विकल्प का इस्तेमाल करें। अंत में आप इलेक्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड वाहनों का इस्तेमाल करके पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें