फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में टाटा नैनो कार से भी छोटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी डिजाइन का नाम तो आपने सुना होगा। डीसी यानी दिलीप छाबडि़या भारत में एकमात्र ऐसे कार डिजाइनर जो कस्टमाईज कारों के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन


डीसी ने अब इस बात को एक दम साफ कर दिया है कि कंपनी ऑटो एक्सपो 2014 में क्या नया करने वाली है।

कंपनी इस बार ऑटो शो के दौरान अपने दो नए मॉडल पेश करने वाली है। पिछली बार दिल्ली ऑटो एक्सपो में डीसी ने देश की पहली सुपरकार डीसी अवंती को पेश किया था।
टाटा नैनो सबसे सस्ती कार भी होगी मंहगी कारइसके कामयाबी के बाद कंपनी खुद को देश में एक लग्जरी कार कंपनी के तौर पर स्थापित करना चाहती है।

दिलीप छाबडि़या ने कहा, "पहली कार 4 सीट वाली कनवर्टिबल एसयूवी होगी, जिसका आकार न सिर्फ छोटा होगा बल्कि ये नैनो कार से भी छोटी होगी।

डीसी अपनी कार में अत्याधुनिक तकनीकी और लग्जरी फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं इसलिए जाहिर है कीमत ज्यादा ही होगी।

फरवरी 2014 को ऑटो एक्सपो में पेश होने वाली इन कारों की कीमत 18-40 लाख तक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें