इन दिनों डैटसन की नई कार गो+ (Go+) को लेकर चर्चांए तेज हो चुकी हैं। कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एमपीवी गो+ 15 जनवरी, 2015 को लॉन्च होगी।
कंपनी ने गो+ की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। 11 हजार रुपए में गो+ की प्रीबुकिंग कर सकते हैं।
यह कार अपने आप में पहली कार होगी जो सब 4 मीटर लंबी कॉम्पैक्ट एमपीवी कार है। इसमें पांच लोग आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इसमें थर्ड रॉ को फ्लेक्सबल बनाया गया है।
डैटसन गो+ की लंबई हैचबैक कार की तुलना में लगभग बराबर ही है, इसकी व्हीलबेस की लंबाई 2450एमएम है। कॉम्पैक्ट होने के बाद भी वेन जैसी नजर नहीं आती है। रूफ ड्रॉप रियर पैनल की ओर झुका हुआ है, जो स्पोर्टी जैसा दिखाई देता है।