फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आएगा होंडा सिटी का सीएनजी मॉडल

Fri, 05 Oct 2012 03:07 PM IST
www.cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स ने अपनी पसंदीदा सेडान कार होंडा सिटी का सीएनजी मॉंडल थाइलैंड के बाजार में लांच कर दिया है। कुछ दिन पहले हमने खबर दी थी कि कंपनी होंडा सिटी के सीएनजी मॉडल को पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


होंडा सिटी (सीएनजी) के थाईलैंड के बाजार में लांच होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस नए मॉडल को अगले महीने भारतीय बाजार में भी लांच करेगी। पेट्रोल बढ़ती कीमतों के बाद होंडा ने सिटी मॉडल को सीएनजी वर्जन में पेश करने का फैसला किया है। सिटी के सीएनजी मॉडल में 1.5 लीटर का i-VTEC इंजन होगा, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चल सकता है।

नई होंडा सिटी छह आकर्षक रंगों में बाजार में उपलब्ध होगी। इसके इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इससे पहले होंडा ने पिछले दिनों भारतीय बाजार में डीजल कार पेश करने की भी घोषणा की थी। कंपनी किन्हीं कारणों से देश में डीजल कार पेश नहीं कर सकी। अभी तक होंडा की भारतीय बाजार में पेट्रोल कारें ही उपलब्ध थी।
विज्ञापन


इस नई कार की कीमत पेट्रोल चलित होंडा सिटी से ज्यादा है। होंडा सिटी का सीएनजी मॉडल फॉक्सवेगन की कारों को चुनौती दे सकता है। फॉक्सवेगन ने भी अभी तक इस रेंज में कोई भी डीजल कार नहीं उतारी है। होंडा की कारों को पसंद करने वालों को शुरू से ही इसकी डीजल कारों की कमी खलती रही है। पिछले दिनों पेट्रोल कारों की मांग में गिरावट और डीजल कारों में इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें