फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोडा ऑक्टाविया को टक्कर देने आई शेवरले की ये कार

Sat, 26 Oct 2013 04:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में स्कोडा ऑक्टाविया और हुंडई इलेंट्रा को डी सेगमेंट में पेश किया चुका है। जनरल मोटस इंडिया लिमिटेड ने इन कारों को टक्कर देने के लिए अपनी मिड रेंज सेडान कार "शेवरले क्रूज" का नए अवतार लॉन्च किया है।
विज्ञापन


शेवरले क्रूज जीएम इंडिया की ऐसी मिड रेंज कार है जो केवल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध कराई गई है। कंपनी ने इसके नए अवतार को 6 स्पीड मेन्युअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स विकल्प के साथ उतारा है।
ये है दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत हैरान करने वाली
नई शेवरले क्रूज को नए डुअल पोर्ट फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन किए हुए फ्रंट और बैक बंपर, न्यू डुअल बेजल डिजाइन हेडलेम्प, नए अलॉय व्हील, क्रोम सहित नए फॉग लेम्प वगैराह फीचर्स के साथ पेश किया गया है। ये सारे फीचर्स कार को काफी आकर्षक बनाते हैं।
विज्ञापन


हालांकि कंपनी इसके इंजन कोई बदलाव नहीं किया है। यह अपने पीछे मॉडल की तरह 2.0 वीसीडीआई डीजल इंजन के साथ आ रही है जो 199 पीएस का पावर और 380 एनएम का टॉर्क देता है।

इसके अलावा कंपनी ने इसमें सिक्स वे पावर एडजस्टेबल ड्राईवर सीट, डेड पेडल, प्रीमियम स्पीकर्स, एक्सट्रा पास अप के साथ पावर विंडोज, ब्लूटूथ म्यूजिक स्ट्रिमिंग और पिंच गार्ड प्रोटेक्शन फीचर्स दिए हैं।

कंपनी ने इसके दो मेन्युअल और एक ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियर बॉक्स के साथ पेश है।

कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 13.75 लाख रुपए की तय की है। ऑटोमैटिक गियर बॉक्स की शेवरले क्रूज एलटीजेड की कीमत नई दिल्ली के एक्स शोरूम पर 16.15 लाख रुपए है।
धूम में दौड़ी ये बाइक अब आई नए अवतार में
डीजल वैरिएंट में स्कोडा ने  स्कोडा ऑक्टाविया को 2.0 लीटर की क्षमता का टीडीआई इंजन के साथ लॉन्च किया है, जो कार को 141 बीएचपी पावर देता है। कंपनी ने इसमें 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया है। इसकी शुरुआत कीमत 13.95 लाख रुपए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें