शेवरले बीट के नए अवतार की पिक्चर रिलीज करने के कुछ दिन बाद जनरल मोटर्स ने इसे पेरिस मोटर शो 2012 में पेश कर दिया है। शेवरले बीट को यूरोप में शेवरले स्पार्क के नाम से जाना जाता है। नई शेवरले बीट का लुक मौजूदा मॉडल से अच्छा तैयार किया गया है। नए मॉडल के मिरर में बदलाव किया गया है। फ्रंट से देखने पर इसका लुक स्पोर्टी लगता है।
शेवरले बीट के मौजूदा मॉडल को कंपनी भारतीय बाजार में जल्द ही बंद करने वाली है। कंपनी के इस फैसले से यह उम्मीद की जा रही है कि बीट के नए मॉडल को इंडियन मार्केट में भी जल्द लांच कर दिया जाएगा। नई बीट के बंपर और ग्रिल में बदलाव किया गया है। फॉग लैंप को पहले से अच्छा प्लेस्ड किया गया है। बैक लाइट में भी बदलाव करके इसे पहले से अच्छा लुक दिया गया है।
नए मॉडल के इंटीरियर में भी बदलाव किया गया है। कंपनी बीट के नए अवतार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में लांच करेगी। नई शेवरले बीट के मौजूदा साल के अंत तक या 2013 के शुरूआत में लांच होने की उम्मीद की जा रही है।