फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार निर्माता कंपनियों ने दिखाई नई तकनीक

Sat, 16 Feb 2013 06:00 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बस एंड यूटीलिटी व्हीकल शो के तीसरे संस्करण की शुरुआत हो गई है। इसमें कई वाहन निर्माता कंपनियों ने शिरकत कर अपने नवीनतम उत्पाद प्रदर्शित किए। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ भारी वाहन मंत्रालय के भारी उद्योग विभाग के सचिव एमएफ फारुकी और शहरी विकास मंत्रालय के ओएसडी एसके लोहिया ने किया।
विज्ञापन


सियाम के अध्यक्ष एस शांडिल्य ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह शो भारतीय लोक परिवहन की बढ़ती जरूरतों को सामने लाएगा। प्रतिवर्ष एक लाख वाहनों के निर्माण से भारतीय बस एवं यूटीलिटी व्हीकल इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी प्रमुख इंडस्ट्रीज में शामिल है। अंतरराष्ट्रीय बस एंड यूटीलिटी व्हीकल शो में विभिन्न निर्माताओं की हर तरह की बसों, सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन वाहनों, एसयूवी, एमयूवी, मॉडीफाइड, टूरिस्ट आदि वाहनों  का प्रदर्शन किया जा रहा है।

शो में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, महिंद्रा, फोर्स मोटर्स, एसएमएल इसुजू, निसानन, अपोलो टायर्स आदि ने भी शिरकत की है। चार दिवसीय शो में दुनिया भर के करीब 50 देशों के 4000 प्रदर्शकों व प्रतिभागियों के आने की संभावना है। इस मौके पर हिदुंजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने दुनिया की पहली फ्रंट इंजन और फ्लैट फ्लोर वाली जनबस और जनबस मिडी का प्रदर्शन किया। जमीन से 650 मिमी ऊंची बसें बीआरटीएस संरचना पर भारी बचत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें