फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खरीदने का बढ़िया मौका, जनवरी से बढ़ रहे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप कार खरीदने का सोच रहे हैं तो ये सुनहरा मौका है क्योंकि नए साल में कार की खरीदारी महंगी हो जाएगी। कई कार कंपनियों ने नए साल के जनवरी महीने से कार की कीमतों में 2-3 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
विज्ञापन


जनवरी से कार की कीमत बढ़ाने वाली कंपनियों की फेहरिस्त में देश की सबसे बड़ी कार उत्पादक कंपनी मारुति सुजुकी भी शामिल हो गई है। कंपनी मॉडल के हिसाब से कीमत बढ़ाएगी और सबसे अधिक बढ़ोतरी 20 हजार रुपये तक की होगी।

उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को ही यह प्रकाशित कर चुका है कि जनवरी से कार की कीमतें बढ़ने वाली हैं। मारुति 2.53 लाख रुपये वाली ऑल्टो से लेकर 13.74 लाख रुपये के एस क्रास मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

लागत में बढ़ोतरी के कारण बढ़ेंगे दाम

वहीं ह्यूंडई ने जनवरी महीने से अपनी कार के दाम में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का एलान किया है। ह्यूंडई के अलावा जिन कंपनियों ने नए साल में कार के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की है, उनमें टोयटा, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज शामिल हैं।

वहीं होंडा व निसान भी जनवरी महीने में अपनी-अपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी का एलान कर सकते हैं।

कार के दाम में बढ़ोतरी के लिए कार कंपनियां मुख्य रूप से लागत व डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट को जिम्मेदार बता रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें