फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किफायती कीमत, सात सीटर, होंडा मोबिलियो बिक्री के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
होंडा अमेज के बाद होंडा की सात सीटर एमपीवी मोबिलियो लोगों को अपना दीवाना बना सकती है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग 51 हजार रुपए से शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट के साथ अगले दो हफ्तों में लॉन्च कर दी जाएगी। दिल्ली और जयपुर के कुछ डीलर्स ने होंडा मोबिलियो की बुकिंग शुरू कर दी है जबकि पुणे और मुंबई में कुछ दिन में बुकिंग शुरू हो जाएगी।

मिड-साइज में ज्यादा स्पेस

जापानी कार कंपनी होंडा ने मिड-साइज स्टाइलिश 7 सीटर एमपीवी होंडा मोबिलियो को ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान पेश किया है। नई होंडा मोबिलियो में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का एसओएचसी आई-वीटेक (i-VTEC) इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जो कि कार को 118 पीएस की पॉवर देने में सक्षम है।

होंडा ने अपनी इस एमपीवी मोबिलियो में 5-स्‍पीड मैनुअल गियर बॉक्‍स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कार के कुल 7 लोगों के आराम से बैठने कर सवारी कर सकते हैं।

लुक और डिजाइन

होंडा मोबिलियो के एक्सटीरियर में कंपनी ने लेटेस्ट  "EXCITING H DESIGN!! का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इसको फोर्ड जनरेशन होंडा सिटी में भी इस्तेमाल किया है जिसको पिलछे साल नवंबर में लॉन्च किया गया है।

होंडा एमपीवी का आकार 4386एमएमX1683एमएमX1603एमएम है। होंडा की लोकप्रिय कार ब्रियो के प्लेटफॉर्म पर बनी ये कार 4.4 मीटर लंबी है। इसमें न केवल स्पेस होगा बल्कि आरामदेह भी होगी। कंपनी ने इसकी स्टाइलिंग और इंटीरियर डिजाइन पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन

इंजन और कीमत

होंडा मोबिलियो पेट्रोल मॉडल में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर आई-वीटीईसी इंजन यूज किया जाएगा। इस इंजन की क्षमता 117 बीएचपी पॉवर और 145 एनम टार्क उत्पन्न करने की है जो इसे दमदार गाड़ी बनाता है।

साथ ही मोबिलियो में 1.5 लीटर का आई-डीटीईसी अर्थ ड्रीम्स डीजल इंजन लगाया जाएगा जो 98 बीएचपी का पॉवर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

कंपनी होंडा मोबिलियो को 6-8लाख रुपए तक के सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें