बीएमडब्ल्यू ने अब इस बात पर अपनी मोहर लगा दी है कि कंपनी अपनी फ्लैगशिप एक्स7 एसयूवी कार उतारने वाली है।
फुल साइज की इस एसयूवी कार को कंपनी वर्ष 2016 में लॉन्च करेगी। ये बीएमडब्ल्यू की कब तक की सबसे लंबी कार होगी।
कंपनी इस कार को नॉर्थ अमेरिका के स्पार्टेनबर्ग प्लॉट में तैयार करेगी। बीएमडब्ल्यू एक्स7 बीएमडब्ल्यू की एक्स5 और एक्स6 का बड़ा रूप होगी।
7 सीटर्स वैगनआर या डैटसन गो+ एमपीवी किस पर बैठेंगे आपबीएमडब्ल्यू की एक्स7 एसयूवी का मुकाबला सीधे मर्सिडीज बेंज की जीएल-क्लास से होगा।
बीएमडब्ल्यू का कहना है कि इस कार को यूरोप सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा लेकिन उम्मीद है कि इसकी अधिक मांग चाइना और नॉर्थ अमेरिका में होगी।
भारतीय बाजार में भी लंबी एसयूवी की मांग देखी जाती है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी एक्स7 को भारतीय बाजार में भी उतारेगी।