फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू और टोयोटा ने मिलकर तैयार की यह कार, खूबियां हैरानी करने वाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी शानदार कारों के लिए दुनिया भर में मशहूर कंपनी बीएमडब्ल्यू ने हाल ही में एक्सपेरिमेंटल बीएमडब्ल्यू आई8 सुपर कार पेश की है। इस कार को अब हाइड्रोजन से चलने वाली कार के तौर पर विकसित किया गया है।
विज्ञापन


इसे बीएमडब्ल्यू समूह ने फ्रांस में अपने टेस्टिंग ग्राउंड में पहली बार पेश किया है। इस सुपर कार में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए तमाम तरह की ख़ासियतें मौजूद हैं।

इस कार में बीएमडब्ल्यू एम4 इंजन का इस्तेमाल किया गया जो खासा शक्तिशाली है।

हाइड्रोजन के आई8 प्रोटोटाइप को पहली बार 2012 में बनाया गया था। बीएमडब्ल्यू ने टोयोटा के साथ साझेदारी की और आई8 का पहला टेस्ट भी हुआ।

आई8 प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई इस कार में कार्बन फ़ाइबर और अन्य लाइटवेट मैटेरियल इस्तेमाल हुआ है। इसे देखकर टर्मिनेटर, मैड मैक्सस्पेक और फ़्यूचर अर्मागेडॉन जैसा एहसास होता है।
विज्ञापन

टोयोटा से तालमेल

आई8 टेस्ट कार के मध्य में टैंक है जिसमें 350 बार प्रेशर हाइड्रोजन रखी जा सकती है और इससे करीब 300 मील यानी 480 किलोमीटर की दूर तय की जा सकती है।

फ़्यूल सेल को हाइड्रोजन ईंधन की आपूर्ति होती है, जिसे टोयोटा की साझेदारी से तैयार किया गया है। टोयोटा के साथ से बने सिस्टम की ताकत 268 बीएचपी है।

यह कार शून्य से 62 मील प्रति घंटे की रफ़्तार को महज़ छह सेकेंड में पा सकती है और इसकी अधिकतम रफ़्तार 124 मील प्रति घंटे (200 किलोमीटर प्रति घंटे) तक है।

लेकिन हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली कार के बारे में बीएमडब्ल्यू का दावा है कि इसकी ड्राइविंग उत्सर्जन मुक्त होगी। दमदार पावर वाली इस कार का डायनामिक्स भी प्रभावशाली है। इसे पूरी तरह से ईंधनयुक्त करने में पांच मिनट लगेंगे।

बीएमडब्ल्यू की ओर से कहा गया, "बीएमडब्ल्यू की आई मॉडल की कारों और फ़्यूचर की गाड़ियों में फ़्यूल सेल टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक में क्रायोजेनिक प्रेशर वेसेल कैन में हाइड्रोजन स्टोर की जाती है।"
विज्ञापन

कितनी व्यावहारिक होगी ये कार?

इस कार को पहली बार 2012 में तैयार किया गया था। इस लिहाज़ से इसकी तकनीक थोड़ी पुरानी हो चुकी है। बीएमडब्ल्यू ने बताया है कि इस कार में लंबी दूरी तक ड्राइविंग पर जोर दिया गया है। हालांकि हाइड्रोजन आई8 कार से पहले हाइड्रोजन से चलने वाली 5 सीरीज़ की कार के आने की उम्मीद की जा रही है।

इस कार को काफी प्रभावी बताया जा रहा है। टर्बो चार्जड कंबशन इंजन और प्लग हायब्रिड वाली इस कार में ईवी फुल बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है।

हालांकि ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि टर्मिनेटर जैसी लुक वाली इस कार को उत्सर्जन मुक्त रखना और फ़्यूचर स्पोर्ट्स कार की तरह पेश करना कितना व्यावहारिक होगा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें