फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर माइलेज, कार की बिक्री शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने आखिरकार अपनी सबसे चर्चित कार आई8 की डिलिवरी जर्मनी में शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीएमडब्ल्यू आई8 कंपनी की ही नहीं बल्कि दुनिया की पहली ऐसी कार है जिसमें लेजर लाइट हैडलैंप्स का इस्तेमाल किया गया है। ये लाइटें सामान्य एलईडी लाइट के मुकाबले दोगुनी रोशनी देती हैं।

ये कार हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार है। यह कार पेट्रोल और बिजली के बिना 35 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी लीथियम बैटरी घर में भी चार्ज हो सकती है। ड्राइविंग के दौरान पेट्रोल इंजन के चलते ही ये चार्ज होने लगती है।
विज्ञापन

लुक एंड डिजाइन

शानदार परफॉर्मेंस के लिए कार की बॉडी को काफी हल्के वजन के साथ तैयार किया गया है। इसके लिए कंपनी ने इसे ऐरोडायनैमिक डिजाइन दिया है।

बीएमडब्‍ल्यू आई8 का एक्सटीरियर बेहद मजबूत और बेहद हल्के कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है साथ ही में एल्युमिनियम का भी इस्तेमाल किया गया है।

कार्बन फाइबर सबसे हल्का पदार्थ है और यह पहला मौका है कि बड़े पैमाने पर बनने वाली किसी मशीन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

इंजन और परफॉर्मेंस

बीएमडब्‍ल्यू आई8 कार में कंपनी ने 1.5 लीटर 3 सिलेंडर बीएमडब्लू टर्बो पेट्रोल इंजन और साथ में 7.2 kWh लीथियम बैटरी का इस्तेमाल किया है।

ये पीछे के पहियों से दौड़ना शुरू करती है लेकिन इसका हाइब्रिड सिस्टम पोटेंट इलेक्ट्रिक मोटर के सहारे अगले पहियों में ड्राइव देता है, जिससे ये रफ्तार लेते ही 4 पहियों वाली ड्राइव कार बन जाती है।

बीएमडब्‍ल्यू आई8 के माइलेज की बात करें तो ये किसी छोटी-बड़ी कार से ज्यादा है। इसकी बड़ी खूबियों में से एक बड़ी खूबी ये है कि ये कार 2.1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर चलती है। पिकअप के मामले में भी ये दमदार है, 4.4 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ने में सक्षम है।
विज्ञापन

अन्य फीचर्स और कीमत

कार के अंदर बैठने वालों के लिए सुविधा और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया है। इसके अलावा कार में नेविगेशन सिस्टम, 8.8 इंच कंट्रोल डिस्प्‍ले, 3डी ग्राफिक्स, 2 जोन ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल वैगरह को शामिल किया गया है।

कंपनी इस महीने में बीएमडब्‍ल्यू आई8 यूई में लॉन्च करेगी, यूई में ‌बीएमडब्‍ल्यू आई8 की कीमत 1,35,700 डॉलर है। अगर कंपनी भारत में इस कार को लॉन्च करती है तो इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपए तक हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें