फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंटले की नई कार, दाम बहुत हैं सरकार!

Thu, 03 Oct 2013 01:09 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्टूबर की शुरुआत होते ही ऑटो इंडस्ट्री में कुछ रौनक आने लगी है। लग्जरी कार कंपनी बेंटले ने अपनी सुपर प्रीमियम सेडान लॉन्च कर दी है।
विज्ञापन


ब्रिटिश की सुपर लग्जरी कार कंपनी ने दिल्ली में फ्लाइंग स्पर की एक्स-शोरूम कीमत 3.1 करोड़ रुपए रखी है।

लेकिन भारत में सुपर लग्जरी कार की मांग पिछले एक दशक से कम ही देखी गई है। कंपनी ने 2003 में भारत में अपनी शुरुआत की थी। लगभग उसी समय कंपनी ने चीन, रशिया और कोरिया में भी प्रवेश किया था।

कंपनी भारत में बमुश्लिक से एक मॉडल की 10 यूनिट बेच पाई है। कंपनी इस कार से इंडिया पर बड़ा दांव लगा रही है। उसे उम्मीद है कि इस साल करीब 50 कार भारत में बेची जाएंगी।
विज्ञापन


वह भारतीय बाजार में आने वाले समय में अपने सभी मॉडल लॉन्च करेगी। कंपनी को इस साल इंडिया में 10 फीसदी से ज्यादा सेल्स की उम्मीद है। बेंटले के रीजनल मैनेजर क्रिस बक्सटन ने कहा, 'बेंटले के लिए भारत खास बाजार है। हमें इस बाजार के लंबे समय तक चलने पर भरोसा है।'

उन्होंने कहा कि भारत में एसयूवी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। उन्हें नई गाड़ी की लॉन्चिंग से कंपनी की सेल्स बढ़ने की उम्मीद है। बक्सटन ने कहा, 'हमें  भारत में आगामी एसयूवी को लेकर बहुत संभावनाएं नजर आ रही हैं। हम यहां अपने नवीनतम मॉडल पेश करते रहेंगे।'
विज्ञापन


इस साल के बारे में बक्सटन ने कहा, 'इंडिया में हमारी सेल्स ग्रोथ 10 फीसदी से ज्यादा रह सकती है।' उन्होंने कहा कि 6 लीटर इंजन की नई फ्लाइंग स्पर अपनी पुरानी कार से बहुत ज्यादा तेज और पावरफुल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें