लंबे समय से चर्चा में बनी हुई बजाज की आरई60 जल्द ही बाजार में उतरने वाली है। बजाज सिर्फ सरकार से अपनी इस क्वॉड्री साइकल कार की क्लियरेंस का इंतजार कर रही है। बजाज ऑटो ने हाल में बताया कि सरकार से नीतिगत मंजूरी मिलने में देरी के चलते क्वॉड्रीसाइकल डिवेलप करने के तीन साल बाद भी कंपनी इसे अब तक लॉन्च नहीं कर सकी है। कंपनी का कहना है कि सरकार ने अभी तक इस सेगमेंट के लिए कोई योजना पेश नहीं की है।
दरअसल क्वॉड्री साइकल उस सेगमेंट में आने वाली कार को कहते हैं जो ऑटोरिक्शा से बड़ी और एंट्री लेवल कार से साइज में छोटी होती है। देश में उतारने के साथ-साथ कंपनी अपनी इस नई कार को बाहर एक्सपोर्ट भी करेगी। कंपनी का मकसद इस कार को व्यवसायिक वाहन के तौर पर पेश करना है। जो कस्बे और गांवों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सामान ले जाने के तौर पर इस्तेमाल की जा सके।
कंपनी बस सरकार द्वारा इसे पास किए जाने का इंतजार कर रही है। दरअसल कानून मंत्रालय और सड़क परिवहन मंत्रालय इस नई कार की कैटेगरी को लेकर विमर्श में हैं। अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि ये कार किस कैटेगरी में रखी जाएगी।