फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में दिखेगा कॉम्पैक्ट सेडान कारों का जलवा

Tue, 04 Feb 2014 10:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी कारों के दौर के बाद अब भारतीय ऑटो बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान कारों की होड़ लगने वाली है। देश में उभरते नए मध्यम वर्ग और बढ़ती मांग के चलते अब कंपनियां अपना फोकस इस सेगमेंट पर बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


5 फरवरी से शुरू हो रहे ऑटो एक्सपो में इस सेगमेंट की कई नई कारें देखने को मिलेंगी। टाटा मोटर्स और फोर्ड ने एक्सपो से पहले ही सोमवार को अपने कॉम्पैक्ट सेडान मॉडलों की झलक दिखा दी।

जबकि, ह्यूंदे मोटर मंगलवार को इस सेगमेंट की अपनी नई कार पेश करेगी। ऑटो एक्सपो की दस्तक ने कार कंपनियों के नए मॉडलों की लांचिंग में तेजी ला दी है।

इस कड़ी में सोमवार को टाटा मोटर्स ने छोटी कार सेगमेंट में ‘बोल्ट’ पेश कर ग्राहकों के लिए इंडिका के अलावा दूसरा विकल्प देने की कोशिश की है। इसके अलावा मारुति की डिजायर को टक्कर देने के लिए कंपनी ने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में ‘जेस्ट’ पेश की है।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स के पैंसेजर व्हीकल्स सेगमेंट के प्रेसिडेंट रंजीत यादव ने कहा कि बोल्ट और जेस्ट को पेश करने से एक अहम बात यह भी साबित हो रही है कि हम अब पेट्रोल कार बाजार में ग्राहकों की जरूरतों को तेजी से पूरा कर सकेंगे।

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में हमारी ‘जेस्ट’ ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी।

क्या है कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट
टाटा मोटर्स ने एक्सपो से पहले उतारी कॉम्पैक्ट सेडान ‘जेस्ट’ कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में चार मीटर से कम लंबाई वाली कारें होती हैं। जिनकी कीमत छोटी और बड़ी कारों के बीच होती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें