फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद प्लांट में ऑडी Q7 का उत्पादन शुरू

Fri, 09 Nov 2012 12:05 PM IST
cardekho.com
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने औरंगाबाद स्थित भारतीय संयंत्र में लग्जरी suv कार Q7 का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने इस प्लांट से ऑडी Q7 की सालाना 1,000 कारों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इससे पहले इस संयंत्र में A4, A6 और Q5 का उत्पादन पहले ही हो रहा है।
विज्ञापन


ऑडी के बोर्ड मेंबर फ्रेंक ड्रेवस ने उत्पादन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत में Q7 का उत्पादन करने के पीछे हमारा लक्ष्य भविष्य में भारतीय ऑटो बाजार में कारों की बिक्री बढ़ाने का है। भारतीय बाजार में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए कंपनी कुशल कामगरों की भी भर्ती कर रही है।

इसके साथ ही ऑडी 2013 के मध्य से औरंगाबाद प्लांट से ही Q3 का भी उत्पादन करने की तैयारी कर रही है। ऑडी इंडिया के प्रमुख माइकल पर्शेके ने बताया कि भारत में ऑडी कारों की मांग में इजाफा हो रहा है और लोग लक्जरी कार पसंद कर रहे हैं। इसको देखते हुए इस संयंत्र में ‘ऑडी क्यू 7’ का उत्पादन शुरू करने का निर्णय किया गया था।
विज्ञापन


पर्शेके ने बताया कि मौजूदा साल के शुरूआती 10 महीनों में कंपनी की बिक्री के आंकड़े में 55 फीसदी की वृद्धि के साथ 7,273 कारों की बिक्री हुई। 2011 में कंपनी ने देश में 5,511 कारें बेची थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें